हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने नमाज़ के दौरान अल्लाह के अलावा किसी दूसरे को संबोधित करने के संबंध में पूछे गए एक शरई सवाल का जवाब दिया है, जो पाठकों के लिए प्रस्तुत है।
सवाल: एक व्यक्ति हमेशा अपनी फ़र्ज़ नमाज़ों के क़ुनूत में दुआ-ए-फ़रज (इलाही अज़्मल बला...) पूरी पढ़ता रहा है। अब उसे पता चला कि इस दुआ के आख़िर में मासूमीन (अ.) से तवस्सुल और उन्हें संबोधित किया गया है, जो अल्लाह के अलावा किसी अन्य को पुकारने के दायरे में आता है। ऐसी स्थिति में उसने अब तक जो नमाज़ें इस तरह पढ़ी हैं, उनका क्या हुक्म है? क्या उसे उन नमाज़ों की क़ज़ा करनी होगी?
जवाब: सामान्य रूप से ऐसी हर दुआ, जिसमें अल्लाह के अलावा किसी अन्य को संबोधित किया गया हो, नमाज़ को बातिल कर देती है। इसलिए 'इलाही अज़्मल बला...' दुआ को 'या मुहम्मद, या अली...' वाले वाक्य से पहले तक पढ़ना जायज़ है। इसके बाद का हिस्सा नमाज़ को बातिल कर देता है।
हालाँकि, जिन नमाज़ों को सही समझते हुए इस तरह पढ़ा गया है, वे सही हैं। लेकिन जिन नमाज़ों के बारे में निश्चित हो कि उनमें अल्लाह के अलावा किसी अन्य को संबोधित करने वाली दुआ पढ़ी गई है, उनमें एहतियात के तौर पर दो सज्दा-ए-सह्व करना चाहिए।
आपकी टिप्पणी